{"_id":"d82307096e3fe850abe5726951dcff80","slug":"former-mp-in-custady-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूर्व सांसद को थाने में बैठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद को थाने में बैठाया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम उमरी में मतदान करने पहुंचे पूर्व सांसद एवं भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल को पुलिस ने दिन भर थाने में बैठाया। पुलिस कंट्रोल में आई शिकायत के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। उन पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। मतदान पूरा होने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
तीन बार सपा से सांसद और एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल का पैतृक निवास उमरी ग्राम पंचायत के भटपुरा मजरे में है। उनके भाई मुन्ना पाल की पुत्रवधू प्रेमिना पाल इस बार प्रधान पद के लिए उमरी से चुनाव लड़ रहीं हैं।
एसपी सिंह बघेल ने सुबह उमरी स्थित पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर मतदान किया। इसके बाद भी वे वहीं रुके रहे। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की कि पूर्व सांसद अपनी पुत्रवधू के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। आनन-फानन पुलिस बल ने पूर्व सांसद एवं उनके भाई मुन्ना पाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
दोनों लोगों को थाने में बैठा लिया। मुन्ना पाल को तो पहले छोड़ दिया गया। जबकि पूर्व सांसद को शाम चार बजे तक थाने में बैठाए रखा गया। थाना पुलिस का कहना है कि मतदान प्रभावित न हो। इसके चलते पूर्व सांसद को थाने में बैठाया गया था। एसपी सिंह बघेल का कहना है कि उन्होंने सवा घंटे तक लाइन में लगकर मतदान किया। वे पूरी तरह से लोकतंत्र में आस्था रखते हैं। किसी गलतफहमी के कारण उन्हें थाने में बैठाया गया है।
दो स्थानों पर वोट होने का आरोप
कई लोगों ने जलेसर आगरा से पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल पर जलेसर एवं उमरी दोनों स्थानों पर वोट होने का आरोप लगाया। जबकि उनके एक भतीजे टूंडला से पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह पर भी टूंडला एवं उमरी में वोट होने का आरोप है।
इस पर एसपी सिंह बघेल का कहना है कि वे लगातार तीनों बार सांसद एवं एक बार राज्यसभा सदस्य उमरी के ही पते से हुए हैं। उनका केवल उमरी में ही वोट बना है। जबकि उनके भतीजे टूंडला से पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह ने इस बार टूंडला से अपना वोट कटवा दिया है। इस बार हनुमंत सिंह ने टूंडला से कोई चुनाव नहीं लड़ा है। उनका वोट केवल उमरी में ही है।