फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Food department team raided hotels and dhabas, collected samples at four places

Auraiya News: होटल ढाबों पर खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, चार जगह भरे नमूने

Fri, 20 Dec 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Food department team raided hotels and dhabas, collected samples at four places
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में हाईवे पर स्थित होटल ढाबों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम कसने के लिए छापा मारा गया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध सामग्री मिलने पर उसके नमूने भी भरे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य एडी पांडेय ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास के साथ हाईवे किनारे स्थित होटल ढाबों पर दस्तक दी। बारी-बारी से छापा मारा। इससे होटल संचालकों में खलबली मच गई। कार्यवाही के दौरान टोल प्लाजा, अनंतराम स्थित होटल ब्रजवासी से मिर्चा पाउडर का नमूना, गुरू ज्ञान दास ढ़ाबा से पनीर का नमूना, श्रीदाऊजी ढ़ाबा से पनीर का नमूना व टोल प्लाजा अनंतराम स्थित वाहन से खाद्य पदार्थ मस्का बन ब्रेड का नमूना लिया। कुल चार नमूने इस दौरान जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला के लिए जुटाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ दर्ज कराया गया वाद
सहायक आयुक्त खाद्य एडी पांडेय ने बताया कि पूर्व में मुरादगंज स्थित मेसर्स काव्या स्वीट्स, इस्लामनगर बाबरपुर अजीतमल स्थित मेसर्स अन्नू किराना स्टोर व इंतजार अली के द्वारा रठगांव बिधूना स्थित मुर्गे की मीट की दुकान बिना किसी वैध लाइसेंस व पंजीकरण के संचालित की जा रही थी। इनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम-2006 की सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय में वाद दर्ज किया गया है।

चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात

चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed