फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire breaks out again in garbage dumping site, creates panic

Auraiya News: कूड़ा डंपिंग स्थल में फिर लगी आग, मची खलबली

Thu, 23 May 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out again in garbage dumping site, creates panic
फफूंद। नगर पंचायत के कूड़ा डंपिंग स्थल पर गुरुवार दोपहर अचानक से आग लग गई। लपटों को देख आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो महीने में 17 बार यहां आग की घटनाएं हो चुकी हैें।
विज्ञापन


औरैया मार्ग पर नगर पंचायत का कूड़ा डंपिंग स्थल है। गुरुवार की दोपहर कूड़े के ढेर से अचानक से आग की लपटें उठने लगीं। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी नगर पंचायत प्रशासन को दी। इस पर नगर पंचायत प्रशासन की सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां फायर ब्रिगेड और नगर पंचायत कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बार-बार लग रही आग से नगर पंचायत कर्मचारी भी परेशान दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपिंग स्थल व इसके आस-पास की जमीन करोड़ों रुपये कीमत की है। इस पर अराजक तत्वों की नजर है। वह इस जमीन को बेचकर लाखों कमाना चाहते है। यह निश्चित ही किसी अराजक तत्व द्वारा ही लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान मौके पर मौजूद दमकल विभाग के हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पिछले दो महीनों में यहां 17 बार आग लग चुकी है। अधिशाषी अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि आए दिन आग की घटना किसी अराजक तत्व का काम है। पता करने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed