फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR against landlord in case of death of youth due to electric shock

Auraiya News: करंट से युवक की मौत के मामले में मकान मालिक पर प्राथमिकी

Wed, 08 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 08 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
FIR against landlord in case of death of youth due to electric shock
सहार। गांव सहार में सोमवार शाम टिनशेड में वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दिबियापुर के मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी राधे (25) अपने भाई घनश्याम के साथ सहार गांव में पंकज त्रिपाठी के यहां वेल्डिंग का काम करने आया था। काम के दौरान अचानक राधे करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। भाई व अन्य लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इसके बाद शव लेकर परिजन घर चले गए। भाई धनश्याम ने मकान मालिक पंकज त्रिपाठी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed