फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Finish the ATM in the ATTO, work with settings

एआरटीओ में अड्डा खत्म, सेटिंग से काम कराए

Fri, 21 Apr 2017 12:07 AM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 21 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Finish the ATM in the ATTO, work with settings
कुछ इस तरह से दलालों ने किया काम। - फोटो : अमर उजाला
 प्रशासन ने बुधवार को एआरटीओ के बाहर से दलालों की दुकानों को जेसीबी से हटा दिया था। दफ्तर में कर्मचारी बनकर काम कर रहे दलालों को खदेड़ दिया गया था। इसके  बाद भी गुरुवार को दलालों का जमावड़ा एआरटीओ में बना रहा।
विज्ञापन


दलाल इधर उधर बैठकर व घूमकर काम कराते रहे। दलालों को रोकने की जिम्मेदारी लिए एआरटीओ खुद दोपहर तक नदारद रहे। पुलिस ने भी गश्त नहीं की। इससे दलाल बेखौफ रहे।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में प्रशासन के कार्रवाई का चाबुक चलाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार व सीओ लालता प्रसाद ने कार्यालय के बाहर से दलालों के बस्तों को जेसीबी चलाकर हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने एआरटीओ को दलाल दिखने पर पुलिस को सूचना देकर उन्हें गिरफ्तार कराने के निर्देश दिए थे। वहीं दिबियापुर पुलिस को राउंड करने के लिए कहा था। गुरुवार की सुबह न तो पुलिस दिखी और न ही एआरटीओ।


ऐसे में दलाल पूरे कार्यालय में घूमते नजर आए। इनके पास बैठने की जगह नहीं थी लेकिन काम करने का अंदाज पुराना ही था। एआरटीओ में काम कराने आने वालों को दलाल कैप्चर कर लेते थे। कोई दलाल एआरटीओ में सीढ़ियों पर तो कोई पार्किंग में खड़े वाहनों के पास कब्जा जमाए रहा। दफ्तर पूरे दिन दलालों की मिलीभगत से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed