फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father beaten up for protesting against molestation of teenage girl

Auraiya News: किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीटा

Tue, 23 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Father beaten up for protesting against molestation of teenage girl
बिधूना। किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता को पीट दिया। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने 19 दिसंबर को सब्जी लेने जाते समय वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किराना व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। 19 दिसंबर को बेटी सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान उसकी दुकान पर काम करने वाले गांव रठगांव निवासी अभिषेक सेंगर ने रास्ते में बेटी को रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी बेटी को अपना मोबाइल नंबर देने लगा। किसी तरह बेटी घर पहुंची। वहां पिता को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को पिता आरोपी को समझाने पहुंचे, तभी उसने किशोरी के पिता को पीट दिया। इससे पिता घायल हो गए। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed