{"_id":"66faea2f62bb05cba300ee14","slug":"farmers-will-get-compensation-for-destroyed-crops-survey-started-auraiya-news-c-211-1-aur1006-117174-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तबाह हुई फसलों को लेकर किसानों को मिलेगा मुआवजा, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तबाह हुई फसलों को लेकर किसानों को मिलेगा मुआवजा, सर्वे शुरू
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन की ओर से जनपद में इस बार हुई बारिश व नदियों में आए उफान के बाद तबाह हुई फसलों को लेकर सर्वे शुरू कराया गया है। यमुना, सेंगुर, पांडव और अहनैया नदी के उफान की चपेट में आई फसलों की खाक क्षेत्रीय लेखपाल छान रहे हैं। तीनों तहसीलों से रिपोर्ट तलब की गई है।
बारिश के सीजन के अंतिम दौर में यमुना का रौद्र रूप देखा गया। गौहानी, सिकरोड़ी, नौरी समेत नदी से सटे कई गांवों की फसलों डूब गई। कुछ ऐसी ही स्थिति बिधूना तहसील क्षेत्र में भी इस बार देखने को मिली।
सेंगुर, पांडव व अहनैया नदी ने भी अपना कहर दिखाया। नदी से सटे गांवों की फसलें डूब गई। फसलों के चौपट होने से किसानों के अरमानों को झटका लगा है। तबाह हुई फसलों को लेकर किसानों के सामने संकट खड़ा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से किसानों के इस दर्द को कम करने के लिए जोर आजमाइश शुरू की गई है।
विज्ञापन
तहसील स्तर पर तबाह हुई फसलों को लेकर सर्वे शुरू कराया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल अपने क्षेत्र में पहुंचकर नष्ट हुई फसलों का रिकार्ड जुटा रहे हैं। जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को तैयार करते हुए दी जाएगी। जिसके बाद मुआवजे को लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नदियों के उफान से प्रभावित हुई फसलों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपालों से रिपोर्ट मांगी गई है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मिल जाने की उम्मीद है।