फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer dies due to poisonous insect bite, uncle says  marks of snakes teeth found on his leg

Auraiya: जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत, मामा बोला- पैर में सांप के दांतों के निशान मिले

Sat, 18 Nov 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 11:52 PM IST
सार

Auraiya News: मृतक के मामा संजीव कुमार ने बताया कि उनका भांजा खेत पर पानी लगाने गया था। तभी किसी जहरीले कीड़े ने उनको काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पैर में सांप के दांतों के निशान मिले हैं।
 

विज्ञापन
Farmer dies due to poisonous insect bite, uncle says  marks of snakes teeth found on his leg
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में  सदर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शनिवार सुबह खेत पर पानी लगा रहे एक किसान को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन बेहोशी की हालत में किसान को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

फरीदपुर निवासी जंडैल सिंह 50 पुत्र गोवर्धन शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अपने खेत पर पानी लगा रहा था। तभी उसे किसी जहरीले कीड़े ने पैर में काट लिया। किसान वहीं बेहोश होकर गिर गया। किसान की चीख सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन बेहोशी की हालत में लेकर उसे शहर के 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किसान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। इस संबंध में मृतक के मामा संजीव कुमार ने बताया कि उनका भांजा खेत पर पानी लगाने गया था। तभी किसी जहरीले कीड़े ने उनको काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पैर में सांप के दांतों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed