फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members clash over property dispute; scuffle breaks out during funeral.

Auraiya News: संपत्ति विवाद को लेकर भिड़े परिजन, अंतिम संस्कार में हुई मारपीट

Tue, 15 Sep 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 15 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Family members clash over property dispute; scuffle breaks out during funeral.
बेबी पाठक की फाइल फोटो
दिबियापुर। जिंदगी भर अपने अलग अंदाज में जीने वाली 66 वर्षीय बेबी पाठक की अंतिम विदाई भी विवादों की भेंट चढ़ गई। सड़क हादसे में घायल होने के बाद कानपुर में उपचार के दौरान बेबी पाठक की मौत हो गई थी। सोमवार शाम जब उनका शव स्टेशन रोड स्थित घर पहुंचा तो परिजनों में संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। अंतिम संस्कार से पहले सड़क पर ही परिजन आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

बेबी पाठक का वर्ष 1984 में कानपुर देहात के झींझक के पास जुरिया गांव निवासी अनिल पांडेय से विवाह हुआ था। शादी के दूसरे दिन ही बेबी पाठक अपने मायके लौट आई थीं। इसके बाद वह पुरुषों की वेशभूषा में रहने लगीं। बताया जाता है कि बाद में उन्होंने अपने पति अनिल पांडेय का दूसरी जगह विवाह भी करा दिया था। बेबी अपने पिता की इकलौती संतान थीं। उनके निधन के बाद संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे पति अनिल पांडेय जब बेबी की मांग में सिंदूर भरकर अंतिम विदाई देना चाहते थे तो परिजन ने इसका विरोध कर दिया। इस दौरान मारपीट हो गई। अनिल पांडेय को अंतिम संस्कार में मुखाग्नि देने की अनुमति भी नहीं दी गई। विवाद की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी देर तक चले हंगामे और समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेबी के भतीजे गौरव पाठक ने रात के अंधेरे में मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पति के मांग भरने की पहल करने से विवाद की बात सामने आई है ,मामला सुलझने के बाद शव का पुलिस बल की मौजूदगी में मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है ।

बेबी पाठक की फाइल फोटो

बेबी पाठक की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed