फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Facilitated CT Scan in Hundred Shayya Hospital

सौ शैय्या अस्पताल में शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा

Sat, 05 May 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 05 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Facilitated CT Scan in Hundred Shayya Hospital
मरीज का सीटी स्कैन करते चिकित्सक - फोटो : amarujala

औरैया। जिले के मरीजों के लिए खुशखबरी की बात है कि सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन की मशीन लंबे इंतजार के बाद अब शुरू हो गई है। शुक्रवार से शुरू हुई इस सुविधा से अब तक दो मरीजों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस मशीन के जिला के अस्पताल में संचालन शुरू होने से अब सीटी स्कैन के लिए मरीजों को बाहर की दौड़ नहीं लगानी होगी।

विज्ञापन


पिछले लगभग दो महीनों से सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन का काम एक सप्ताह पहले पूरा हो चुका था। कुछ विभागीय समस्याओं के चलते अब तक इसका संचालन शुरू नहीं कराया जा सका था।  शुक्रवार को सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी के निर्देश के बाद मशीन का संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि सीटी स्कैन सुविधा का लाभ केवल उन्हीं मरीजों को मिलेगा जिसके लिए सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकाें की ओर से पर्चे पर सीटी स्कैन कराने का परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्राइवेट चिकित्सकों की ओर से किए गए परामर्श पर मरीज को सीटी स्कैन की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में यह सुविधा मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उधर सीटी स्कैन मशीन के सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में संचालन शुरू होने से अब मरीजों को दूसरे जिलों तक दौड़ लगाने से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed