फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ex-soldiers celebrated Victory Day

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस

Tue, 17 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ex-soldiers celebrated Victory Day
दिबियापुर (औरैया)। पूर्व सैनिक सेवा कल्याण परिषद दिबियापुर इकाई ने सोमवार को औरैया रोड स्थित सांई मंदिर में 48 वां विजय दिवस मनाकर 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

विजय दिवस पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कर्नल एलएम सिंह व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन दिल्ली के उपाध्यक्ष मेजर जनरल अरुण प्रताप सिंह चौहान ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में संगठन के दिबियापुर अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार सिंह चौहान ने बताया कि आज के ही दिन हमारे देश के वीर सैनिकों ने वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को उनके जनरल नियाजी समेत आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था। विशिष्ट अतिथि कैप्टन विश्राम सिंह भदौरिया व कैप्टन विक्रम सिंह निषाद ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं, कल्याण बोर्ड आफिस में असैनिक कर्मचारियों की जगह पूर्व सैनिकों को नौकरी की व्यवस्था, हर तीन महीने में सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी द्वारा जिले में पूर्व सैनिकों की मीटिंग कराकर समस्याओं को सुने जाने की मांग की। गोष्ठी में सुदामा देवी, सिया देवी, नारायणी देवी, सुमनलता, बिट्टी देवी व प्रेमवती आदि वीरांगनाओं को शाल भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान कैप्टन निर्भय सिंह गूर्जर, कैप्टर एसपी सिंह चौहान, मनमोहन सिंह सेंगर, रमेश अवस्थी, अविनाश अग्निहोत्री, जगदीश सिंह पाल, सुखवीर सिंह यादव व तेहराज सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, औरैया शहर के शहीद पार्क में सोमवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम कर 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मेजर गिरेंद्र सिंह के अलावा अनिल चौबे, कैप्टन कृपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, धर्मराज सिंह, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, अविनाश अग्निहोत्री व प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed