{"_id":"595bddbf4f1c1be96d8b47d6","slug":"electricity-filled-in-the-house-power-supply-of-hundred-villages-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर में भरा पानी, सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर में भरा पानी, सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बचाने को मशीनों में लगाई गईं पॉलिथीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कंचौसी में पानी भर जाने से सौ गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। उपकेंद्र की मशीनों को नुकसान से बचाने के लिए कर्मचारियों ने इनको पॉलिथीन से ढक दिया है। यह भवन 2015 में बना था। कर्मचारियों ने बताया कि 2015 में उपकेंद्र का निर्माण कराया गया था। मगर ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण के चलते यह बिल्डिंग साल भर में ही दगा दे गई थी। पिछली साल बरसात में छत टपकने लगी थी। उस समय किसी तरह काम चलाया गया मगर साल भर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया और बरसात में फिर वहीं समस्या खड़ी हो गई है।
सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद उपकेंद्र में पानी भर गया है। वहीं छत से लगातार पानी टपने से हालत और भी खराब हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि कंट्रोलर मशीनें भीग रही हैं। इससे मशीन के फुंकने का डर बना हुआ है। मशीनों को बचाने के लिए कर्मचारियों ने उन पर पॉलिथीन डाल दी है। कर्मचारियोें ने बिजली आपूर्ति बंद करके अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में करीब एक सैकड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
वहीं उपकेंद्र का स्टाफ बरामदे में शरण लिए हुए है और ऐसी हालत में काम करने से मना कर दिया है। लाइनमैन शैलेंद्र ने बताया कि ऊपर से पानी गिरने से मशीन भीग रही है और कोई हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार। अधिकारियों को सूचना दी है। उन्होंने मशीनों पॉलिथीन से ढकने का आदेश दिया है। जेई विवेक खरे ने बताया कि छत से पानी के आने की समस्या गंभीर है। ठेकेदार ने निर्माण में लापरवाही बरती है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।