फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity cable burnt, 150 houses lost power for 20 hours

Auraiya News: बिजली केबल जली, 150 घरों की 20 घंटे बिजली गुल

Sat, 01 Jun 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity cable burnt, 150 houses lost power for 20 hours
बिधूना। कस्बा के अछल्दा रोड पर शंकर जी मंदिर के पास ओवरलोड के चलते गुरुवार की रात लगभग नौ बजे केबल जल गई। इससे 150 घरों की 20 घंटे से ज्यादा समय तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों को भीषण गर्मी में रहना पड़ा। वहीं शुक्रवार की सुबह इन उपभोक्ताओं को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


अछल्दा मार्ग पर गुरुवार की रात लगभग नौ बजे एबीसी की लाइनों आग लग गई। तेज स्पार्किंग के साथ काफी देर तक तार जलते देखे गए। तार जलने के साथ ही वह टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सब्जी दुकानदार, मोमोज दुकानदार व तरबूज दुकानदार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

केबल जलने से क्षेत्र के 150 घरों की आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात लोगों ने रात जागकर गुजारी। सुबह पीने के पानी के लिए तरसे। दिन के समय भीषण गर्मी से बुरा हाल रहा। 20 घंटे से अधिक समय तक इन उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। जर्जर तारों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह तारों के बदलने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

केबल जलने के कारण विद्युत सप्लाई चालू नही हो सकी। केबल बदलने का काम जारी है। शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
- मोहित रस्तोगी, अवर अभियंता बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed