{"_id":"6838a4ecebe48b5b69008e7d","slug":"eight-players-appeared-for-boxing-trials-all-of-them-were-underage-auraiya-news-c-211-1-aur1006-126648-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बॉक्सिंग ट्रायल में आए आठ खिलाड़ी, वो भी कम आयु के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बॉक्सिंग ट्रायल में आए आठ खिलाड़ी, वो भी कम आयु के
Thu, 29 May 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 29 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
औरैया। एरवाकटरा के बढ़िन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन हुआ। कोच से लेकर क्रीड़ा विभाग की टीम जुटी। इच्छुक आठ बच्चे भी पहुंचे, लेकिन अंडरएज में बाहर हो गए। ऐसे में अब प्रदेश या मंडल स्तर पर जिले का एक भी खिलाड़ी बॉक्सिंग में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच माहौल बनाने का प्रयास कहीं न कहीं पूरा नहीं हो पा रहा है। इसकी बानगी देता मामला गुरुवार को बढ़िन स्पोर्ट्स स्टेडियम से सामने आया। जहां पर आगामी दिनों में झांसी में होने जा रहे प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले स्तर पर बच्चों का ट्रायल होना था। जिले स्तर पर चयनित होने वाले बच्चों को मंडल व उसके बाद प्रदेश में खेलना था।
लेकिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में महज आठ बच्चे पहुंचे। जिनकी उम्र 17 साल से कम रही। ऐसे में जून माह में झांसी में होने जा रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में औरैया जिले से एक भी बॉक्सर हिस्सा नहीं ले पाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि स्टेडियम में बॉक्सिंग के अंडर-17 ट्रायल में कुल आठ बच्चे आए थे। जिनकी उम्र तय मानक से कम थी। ऐसे में एक भी बच्चे का चयन नहीं हो पाया है।