फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Efforts started to clean the sample well and improve the lighting system in the council.

Auraiya News: सैंपवेल की सफाई व परिषद में रोशनी व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू

Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Efforts started to clean the sample well and improve the lighting system in the council.
औरैया। लंबे समय से आवास विकास परिषद में व्याप्त चली आ रहीं समस्याओं के अब जल्द निस्तारण होने की संभावनाएं दिखने लगी हैं। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता ने आकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम औरैया पहुंचे आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता पंकज पाल ने एई निर्माण वैभव समेत अन्य अधिकारियों के साथ परिषद की कालोनियों में व्याप्त समस्याओं को देखा। जहां ईसी ने परिषद की सबसे गंभीर सीवरेज व जलभराव की समस्या को लेकर आवास विकास परिषद से लेकर सुभाष चौक तक बने नाले का भी निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि आवास विकास परिषद में व्याप्त समस्याओं को लेकर पिछले तीन सालों से आवास विकास जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों की ओर से जबरदस्त तरीके से पैरवी की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अमर उजाला की ओर से लगातार खबरें प्रकाशित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली 17 जुलाई को भी इस संदर्भ में खबर प्रकाशित कर आवास विकास परिषद के वाशिंदों की समस्याओं को दूर कराने की आवाज बुलंद की थी। जिस पर अब जाकर असर देखने को मिलने लगा है। आवास विकास परिषद के इलेक्टि्रक विभाग के एई मनोज पांडेय ने सैंपवेल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सैंपवेल परिसर में व्याप्त गंदगी को देखकर सफाई कराने के निर्देश दिए। आवास विकास परिषद में रोशनी व्यवस्था सुदृढ़ कराने व खराब पड़ी लाइटों की सूची तैयार कराई है।

-----------
आवास विकास परिषद के ब्लॉक एक व दो नगर पालिका परिषद को पहले ही हस्तांतरित हो चुके थे। शेष बचे पांच ब्लॉकों को हस्तांतरित किए जाने को लेकर जोरशोर से कवायद चल रही है। परिषद में चोक पड़ी सीवर लाइन, सड़क, ड्रेनेज सिस्टम आदि को ठीक कराने के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। एस्टीमेट स्वीकृत होने के बाद पांचों ब्लॉक व उन ब्लॉकों की समस्याओं को दूर करने के लिए स्वीकृत बजट नगर पालिका परिषद को सौंपा जाएगा। - पंकज पाल, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed