फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Efforts for rejuvenation of Shiva temple located at Gauraiya Pond started

Auraiya News: शुरु हुई गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर के कायाकल्प की कवायद

Mon, 29 Jul 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Efforts for rejuvenation of Shiva temple located at Gauraiya Pond started
औरैया। जालौन रोड स्थित मां मंगला काली मंदिर के बाद अब गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में कायाकल्प की कवायद शुरू की गई है। सोमवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने ठेकेदार व पालिका के कर्मचारियों के साथ पहले भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों को लेकर जगह को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

शहर के एतिहासिक व धार्मिक स्थानों को भव्यता प्रदान करने के लिए यहां पर नगर पालिका परिषद की ओर से कायाकल्प की कवायद दो करोड़ रुपये की लागत से की जानी है। इस कड़ी में मां मंगला काली मंदिर में काम की शुरुआत कर दी गई है। वहीं सोमवार को पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर का स्थलीय मुआयना किया। यहां पर मिले मंदिर के पुजारी लाल बाबा से बातचीत की। उनसे वार्ता करते हुए मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट व वाटर कूलर लगाने के लिए जगह चिह्नित की गई। इसके साथ ही मंदिर के जर्जर हिस्सों पर नजर डाली गई। राजस्थानी पत्थरों की नक्काशी से होने से जा रहे मंदिर के कायाकल्प को लेकर ठेकेदार से वार्ता की। इस मौके पर सभासद से लेकर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed