फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Duty of ladies room inspectors at the girls' center

Auraiya News: छात्राओं के केंद्र पर महिला कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

Sun, 28 Jan 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Duty of ladies room inspectors at the girls' center
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओ में परिषद के पारिश्रमिक कार्यो से वंचित या डिबार किए गए शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाएगी। जिन शिक्षकों के खिलाफ बोर्ड में कोई भी प्रकरण विचाराधीन है, उन्हें भी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने से वंचित रखा जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से यह निर्देशजारी किया गया है कि ऐसे परीक्षा केंद्र जहां बालिकाओं का केंद्र बना है। उन केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाए। परीक्षा केंद्रों पर उन विद्यालयों के शिक्षकों को तैनात न किया जाए जिन विद्यालयों के छात्र उस केंद्र पर परीक्षा दे रहे हों। वहीं हाईस्कूल में प्रयुक्त होने वाली ओएमआर शीट के प्रयोग के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक निर्देश पुस्तिका में उल्लेखित निर्देा के अनुसार कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक का दायित्त्व होगा कि वह परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को भी इन निर्देशों से अवगत करा दें, जिससे ओएमआर शीट भरने में परीक्षार्थियों से कोई त्रुटि न हो सके। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि परीक्षाओं में जिन व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे व्यक्ति को सौंपा गया दायित्व एवं कार्य करना अनिवार्य होगा। अगर उनकी तरफ से कोई आनाकानी की जाती है या जान बूझकर अनुपस्थित हुआ जाता है तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ ड्यूटी से अनुपस्थित मानकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कक्ष निरीक्षक केंद्र व्यवस्थापक के अधीन रहकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed