फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dogs caused panic on Holi, 50 people were bitten.

Auraiya News: होली पर रहा कुत्तों का आतंक, 50 लोगों को काटा

Thu, 05 Mar 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dogs caused panic on Holi, 50 people were bitten.
फोटो-21-बच्चे को वैक्सीन लगाता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
बिधूना। होली के त्योहार के दौरान हुए हुड़दंग और भीड़भाड़ के बीच क्षेत्र में कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गईं। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में करीब 50 लोग कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंचे। सभी को अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

होली के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रंग-गुलाल और शोरगुल के बीच कई कुत्ते हिंसक हो गए। उन्होंने राह चलते लोगों पर हमला कर दिया जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। कुत्तों के काटने से घायल हुए लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


ओपीडी बंद होने के बावजूद मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी व्यवस्था के तहत टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था करते हुए दो कर्मचारियों को एंटी रेबीज कक्ष में लगाया जिन्होंने बारी-बारी से सभी मरीजों को वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है। अस्पताल पहुंचे सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी गईं। स्वास्थ्य टीम ने सभी मरीजों का टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed