{"_id":"6aea3c8fc3b6c219ae0cf4bc","slug":"district-ranks-first-in-the-state-for-igrs-grievance-resolution-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154292-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आईजीआरएस निस्तारण में जिले की प्रदेश में पहली रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आईजीआरएस निस्तारण में जिले की प्रदेश में पहली रैंक
विज्ञापन
औरैया। जनशिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए औरैया पुलिस को अक्तूबर की प्रदेश रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल हुई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह मूल्यांकन किया गया। प्रदेश के सभी 75 जिलों में औरैया पुलिस ने यह स्थान प्राप्त किया। जिले के नौ थानों बिधूना, अछल्दा, सहायल, ऐरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, फफूंद और महिला थाना - को शत-प्रतिशत कार्रवाई के लिए प्रथम स्थान मिला है।
पुलिस ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन शिकायतों, समाधान दिवस और उच्चाधिकारीगण के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया। जनता की समस्याओं के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता के कारण यह उपलब्धि संभव हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आईजीआरएस प्रकोष्ठ से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया गया है।