{"_id":"6106e23a8ebc3e84274a4003","slug":"district-got-vaccine-auraiya-news-knp64375007","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन मिलते ही बढ़ी लाभार्थियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन मिलते ही बढ़ी लाभार्थियों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले को पर्याप्त वैक्सीन मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने सेंटरों की संख्या बढ़ाई है। लेकिन दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या अभी मात्र 47821 ही है। शनिवार को 6630 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि चार लाख लोगों को वैक्सीन लगने पर ही संक्रमण फैलने का खतरा जिले में कम होगा।
वैक्सीन मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने शनिवार को टीकाकरण सेंटरों की संख्या बढ़ाकर 42 कर दी। जिले में अब तक कुल दो लाख 93 हजार 423 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। जिसमें पहली डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या दो लाख 45 हजार 602 और दूसरी डोज लगवाने लाभार्थी 47821 हैं। हेल्थ वर्करों में 4571 ने पहली, 4069 ने दूसरी, फ्रंट लाइन वर्कर में 4980 ने पहली और 4608 ने दूसरी डोज लगवाई। अब तक 60 साल से अधिक के 44676 ने पहली और 16137 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 79185 ने पहली और 18609 ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 साल के एक लाख 12 हजार 190 ने पहली और 4998 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि जिन लोगों ने दोनों डोज लगवाईं हैं, उन्हें संक्रमण का खतरा कम है। जितने अधिक लोगों का टीकाकरण होगा। उतना ही संक्रमण कम फैलेगा।
विज्ञापन
वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिलने लगी हैं। लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके कारण सेंटरों की संख्या में इजाफा किया गया है। यदि यही स्थिति रही तो जल्द ही टीकाकरण अभियान सफल होगा और कोरोना संक्रमण जिले में नहीं फैल सकेगा। - डॉ. अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी