फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dengue is spreading, four found positive

Auraiya News: फैल रहा डेंगू चार पॉजिटिव मिले

Tue, 17 Oct 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dengue is spreading, four found positive
औरैया। जिले में डेंगू रोगी बढ़ रहे हैं। सोमवार को आई एलाइजा रिपोर्ट में चार बुखार रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई। इधर तीन गांवों में लोगों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें 12 बुखार व 36 अन्य रोगों से ग्रसित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी रोगियों का उपचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को एलाइजा रिपोर्ट में बाबरपुर अजीतमल, बिंदपुर भाग्यनगर, एरवा टिकटा, एरवाकटरा व पुर्वा बहनी औरैया में एक-एक बुखार रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिससे जिले में अब तक 64 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने नेतृत्व में टीम ने तुर्कीपुर फफूंद का निरीक्षण किया। टीम को यहां 56 घरों में से आठ में एडीज लार्वा मिला। साथ ही पांच बुखार व 17 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले।
विज्ञापन

शाह आलमपुर में 30 घरों में से नौ में एडीज लार्वा, व छह लोग मौसमी जुखाम-बुखार से पीड़ित मिले। वहीं एरवा टिकटा में टीम को सात बुखार व 13 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले। टीमों ने बीमार लोगों को दवाइयां वितरित कर गांव में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि चार लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। शाह आलमपुर निवासी युवक के फफूंद पीएचसी पर कार्ड से डेंगू पॉजिटिव मिला था। इस पर युवक का सैंपल एलाइजा के लिए भेजा गया। साथ ही गांव का सर्वे करवाया गया। गांव में एक भी बुखार रोगी में डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed