फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand to hang the killers of the female doctor

Auraiya News: महिला डॉक्टर के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग

Wed, 21 Aug 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand to hang the killers of the female doctor
ककोर। कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में मेडिकल कॉलेज व 100 शैया अस्पताल चिचौली के जूनियर व सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर के साथ रेजीडेंट डॉक्टर भी हड़ताल के जरिए अपनी नाराजगी जताते नजर आए। हड़ताल के कारण मरीज भटकते रहे। कई डॉक्टरों ने हड़ताल स्थल पर ही मरीजों को देखा, जबकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं। कुछ डॉक्टरों ने ओपीडी में भी बैठकर स्वास्थ्य सेवाएं दीं।
100 शैया जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दिन में बैनर और तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। रेजीडेंट डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर हड़ताल के लिए गेट पर ही बैठे रहे। इस दौरान वी वांट जस्टिस के नारे लगाए। डॉ. उत्कर्ष ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप हुआ है। अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। महज एक को गिरफ्तार कर सरकार अपना बचाव कर रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल को गिरफ्तार नहीं किया गया और वह इस हत्या को आत्महत्या बता रहे थे।
विज्ञापन

सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट 2022 अभी तक लागू नहीं हुआ है। इस कारण उत्तराखंड, पुणे, हैदराबाद में रेप की घटनाएं हुई हैं। आरोपियों को फांसी दी जाए। यह मांग पूरी होनी चाहिए। नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन में शामिल डॉ. माया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने टास्क फोर्स बनाने को कहा लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और महिला डॉक्टर की सुरक्षा की बात नहीं कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डॉक्टर को ड्यूटी के दौरान बहुत सी समस्याएं आती हैं। इसलिए महिला डॉक्टर को अतिरिक्त प्रोटेक्शन की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि ओपीडी और इमरजेंसी सेवा सुचारू रूप से चालू है। विरोध-प्रदर्शन में डॉ. मनोज मेघवानी, डॉ. संतोष, डॉ. अविनाश, डॉ. गौरव, डॉ. कीर्तिवर्धन, डॉ. शुभांकर, डॉ. दीपा, डॉ. काव्या, डॉ. कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed