{"_id":"6aad866b92f58b3946062e74","slug":"demand-for-stoppage-of-express-trains-and-passenger-amenities-at-kanchausi-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151807-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कंचौसी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कंचौसी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं की मांग
Sat, 19 Sep 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते किसान नेता व अन्य। स्रोत: नेता
कंचौसी। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लगातार मांग की जा रही है। दिन में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से कस्बावासी परेशान हैं। शुक्रवार को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार को सौंपा गया। ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने यह ज्ञापन दिया।
इसमें गोमती एक्सप्रेस 12419/12420, अलीगढ़ फास्ट मेमू 64703/64704 और महानंदा एक्सप्रेस 15484/15483 के ठहराव की मांग की गई। लोगों ने लंबित रेलवे ओवर ब्रिज, प्रस्तावित रेलवे फाटक पर अंडर पास, स्टेशन पर रैंप ओवर ब्रिज और रिजर्वेशन काउंटर जैसी यात्री सुविधाएं भी मांगीं।
नौ सितंबर को भी मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा गया था। कस्बावासियों ने मांगें पूरी होने तक जन अभियान जारी रखने का फैसला किया है। इस मौके पर किसान मोहित गुप्ता और गिरीश सिकरवार समेत कई लोग मौजूद रहे।