{"_id":"5e4835f28ebc3ee5f857cd6e","slug":"death-auraiya-news-knp5447297130","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, बंद कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, बंद कमरे में मिला शव
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत
- बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे में पाया शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम बसंतापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। शनिवार की देर सुबह तक कमरे से बाहर न आने व दरवाजा अंदर से बंद होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव अंदर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बसंतापुरवा निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह (42) पुत्र छोटे लाल गांव में एक छोटी सी सराफ की दुकान चलाते थे। दो दिन पहले नरेंद्र की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके गईं थी, जिसके चलते नरेंद्र घर में अकेला था। पड़ोस में बने मकान में उसका भाई और अन्य परिवारीजन रहते हैं। रोज की तरह देर शाम नरेंद्र अपने कमरे में सोने के लिए गया, लेकिन शनिवार की सुबह किसी को नहीं दिखा। उसकी बहन रेखा ने नरेंद्र के कमरे बाहर पहुंचकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब न आने पर उसने इसकी जानकारी परिवारीजनों व ग्रामीणों की दी। काफी प्रयास के बाद भी कोई आवाज नहीं आई तो इसकी जानकारी रेखा ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर नरेंद्र मृत अवस्था में मिला। कोतवाली के उपनिरीक्षक अख्तर अली ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम होगा।