फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of old woman found trapped under Rajwah bridge

Auraiya News: रजवाह के पुल के नीचे फंसा मिला वृद्धा का शव

Thu, 28 Mar 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found trapped under Rajwah bridge
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर निवासी रिटायर्ड दरोगा गौरीशंकर की 80 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। गौरीशंकर के मुताबिक मंगलवार रात वह चारपाई से उठकर कहीं चली गई। गौरीशंकर की आंख खुली तो खोजबीन शुरू कराई गई। कुछ पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच बुधवार दोपहर करमपुर शेखपुर समीप एक महिला का रजवाह में शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे। शव की पहचान करते हुए पुलिस को पूरा मामला बताया। दरोगा आनंदी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। रजवाह में देर रात महिला गिर गई होगी। जैसा कि परिजन ने बताया है। बहते हुए वह 10 किमी दूर करमपुर शेखपुर तक आ गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

----------------------
पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजन ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार
फोटो27एयूआरपी 39- मृतक अमित फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव नूराबाद में बुधवार शाम छह बजे के करीब खेत में पेड़ से बंधे एक फंदे पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव निवासी अमित कुमार (20) पुत्र रणधीर सिंह के रूप में शव की शिनाख्त हुई। ग्रामीणों के मुताबिक अमित शराब का लती था। मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। बुधवार शाम छह बजे के करीब गांव से कुछ दूरी पर खेत किनारे आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से अमित का शव लटका देख ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा की कार्यवाही पूरी की। इस बीच मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed