फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree in a field

Auraiya News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree in a field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र की ककोर चौकी में बुधवार को सुबह खेत को निकले किसानों ने पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त की। ककोर गांव में बुधवार किसानों की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पेड़ पर फंदे से लटके युवक के शव की जानकारी होते ही ग्रामीणों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को उतारकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जेब में मिले मोबाइल से बात करने पर मृतक की शिनाख्त वीरेंद्र (35) पुत्र स्व. रामेश्वर दयाल कुशवाहा निवासी मुस्ता थाना शिवराजपुर कानपुर देहात के रूप में हुई।
चौकी इंचार्ज दरोगा शशिधर त्रिपाठी के अनुसार मृतक के परिजनों ने मोबाइल पर बात करने पर बताया कि मृतक अपने पिता की हत्या में जेल जा चुका है। उससे कोई भी परिजन संबंध नहीं रखते। मृतक ककोर कैसे पहुंचा यह नहीं बता पाए। पुलिस ने शव को चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजन से बातचीत करने के बाद शव की शिनाख्त हुई है। परिजनों से हुई बातचीत में पता चला है कि वह अपने पिता की हत्या के मामले में 18 वर्ष की कैद काटकर पिछले दिनों बाहर आया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed