फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DDO and Aksian Water Corporation notice

डीडीओ व एक्सईएन जल निगम को नोटिस

Wed, 01 Apr 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 01 Apr 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
DDO and Aksian Water Corporation notice

राज्य पोषण मिशन के तहत कुपोषण से जंग लड़ने को संचालित विलेज हेल्थ एवं न्यूट्रीशियन डे (वीएचएनडी) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की मौके पर सर्वेक्षण करने में शिथिलता बरतने पर डीएम ने डीडीओ व एक्सईएन जल निगम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन



डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि वीएचएनडी योजना कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाआें की सेहत सुधारने के लिए संचालित की जा रही है।


योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के सर्वे के अलावा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषणयुक्त भोजन के साथ ही उनका टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



 
कहा कि नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में न जाकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिथिलता बरत रहे हैं। समीक्षा के दौरान कार्य में शिथिलता पाए जाने पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी प्रमोद दुबे व अधिशाषी अभियंता जल निगम मो. ताहिर के विरुद्ध नोटिस जारी कर जबाव तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिदायत भी दी कि कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवराज यादव, पीडी अजय प्रकाश, डीपीओ/डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वर्मा सहित सभी ब्लाकों की सीडीपीओ व नामित नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed