फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dcm aur truck chalak per report

पुलिस ने डीसीएम व ट्राला के अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ दर्ज किया मामला

Sun, 17 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
dcm aur truck chalak per report
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसे में डीसीएम व ट्राला के मालिकों और चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसआई प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि दुर्घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। वहां डीसीएम और ट्राला दुर्घटनाग्रस्त दिखे। चारों तरफ घायल व मृतकों के शव पड़े थे। आसपास मौजूद लोगों व हाईवे पेट्रोलिंग कार के हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह व कांस्टेबल जयवीर सिंह ने बताया कि डीसीएम और ट्राला तेज गति से हाईवे पर चोरी छिपे माल वाहक वाहनों से सवारियां ले जा रहे थे। इनको हाथ देकर रोका। यह दोनों वाहन आपस में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। थोड़ी देर बाद दोनों वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। घटना के बाद डीसीएम के घायलों ने बातचीत करने पर बताया कि उन्होंने डीसीएम के मालिक व ड्राइवर को 15 सौ रुपये प्रति सवारी का भाड़ा देकर दिल्ली (गाजियाबाद) से अपने गंतव्य तक पहुंचाने की बात कहकर बैठे थे। ट्राला की घायल सवारियों ने बताया कि उन्होंने ट्राला मालिक व ड्राइवर को दो हजार रुपये प्रति सवारी भाड़ा देकर राजस्थान से अपने गंतव्य तक पहुंचाने की बात तय की थी। इसके बाद ट्राला में बैठे थे। माल वाहक वाहनों से सवारियां ले जाना वर्जित है। इसके बाद भी दोनों वाहनों के मालिकों व ड्राइवरों ने जानबूझकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed