फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dayanand House champion in Annual sports

वार्षिक खेलकूद में दयानंद हाउस चैंपियन

Sat, 28 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 28 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dayanand House champion in Annual sports
गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर दयानंद हाउस के छात्र छात्राओं ने चैंपियनशिप जीती। हंसराज हाउस के खिलाड़ी रनर अप रहे। सीनियर वर्ग में बेस्ट एथलीट ज्योति यादव, सिद्धार्थ, विशाल को और जूनियर वर्ग में सचिन सिंह व आंचल को घोषित किया गया।
विज्ञापन


गेल गांव के विवेकानंद खेल मैदान में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ गेल के कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने किया। सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कैप्टन प्रशांत यादव ने खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। छात्रा आंचल ने कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल को मशाल सौंपी। प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने खेल के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी दी। समापन अवसर पर गेल के कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने विजेता खिलाड़ियों एवं चैंपियन टीम को ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन


 रस्साकसी के सीनियर ब्वायज वर्ग में अशोका हाउस, गर्ल्स में हंसराज हाउस, जूनियर ब्वायज में हंसराज हाउस एवं गर्ल्स में हंसराज हाउस विजेता बने। चार गुणा 400 मीटर की सीनियर ब्वायज रिले रेस में दयानंद हाउस, गर्ल्स में दयानंद हाउस, जीते। सीनियर ब्वायज की 100 मीटर दौड़ में कक्षा 7 के सत्या, गर्ल्स में कक्षा 10 की उन्नति विजेता बनीं। 1500 मीटर सीनियर ब्वायज में कक्षा 10 के सिद्धार्थ, गर्ल्स में कक्षा 9 की ज्योति यादव, जूनियर वर्ग में आंचल अव्वल आईं। 800 मीटर सीनियर ब्वायज में कक्षा 10 के सिद्धार्थ, गर्ल्स में ज्योति यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाटपुट ब्वायज सीनियर में दिवांशु कुमार, गर्ल्स में अरुंधति सारस्वत, डिस्कस थ्रो ब्वायज सीनियर में प्रशात एवं गर्ल्स में अरुंधति ने बाजी मारी। बेस्ट एथलीट सीनियर वर्ग में विशाल कौशल, सिद्धार्थ सिंह एवं गर्ल्स में ज्योति यादव एवं उन्नति को घोषित किया गया। बेस्ट एथलीट जूनियर वर्ग ब्वायज सचिन सिंह एवं गर्ल्स में आंचल को घोषित किया गया। मार्च पास्ट की विनर टीम हंसराज हाउस रही। कार्यक्रम में महाप्रबंधक एसआर दास, महाप्रबंधक पी मुरुगेशन, महाप्रबंधक एमआर मेश्राम, महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव, डीजीएम एनके परमार, सीएमओ डा.एम आमिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed