{"_id":"6171ae53d0c60764782636c9","slug":"dap-raid-shop-auraiya-news-knp6595858146","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दुकानों को नोटिस, तीन दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दुकानों को नोटिस, तीन दुकानें निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिलाधिकारी के निर्देशन में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को खाद, बीज व कीटनाशकों की दुकानों पर छापे मारकर 21 दुकानों से नमूने भरे गए। 15 को नोटिस तथा तीन दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। टीम ने 53 दुकानों पर छापे की कार्रवाई की गई।
उप कृषि निदेशक डॉ.अशोक कुमार तिवारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी कृष्ण मोहन, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा, सहायक उपायुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कमलकांत मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी सुशील कुमार उत्तम, जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी, अपर जिला कृषि अधिकारी सुबोध कुमार पांडेय व जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार की टीम ने औरैया, बिधूना व अजीतमल तहसील क्षेत्र के बीज, उर्वरक व कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 21 दुकानों पर डीएपी के सैंपल भरे गए। 15 दुकानों पर खामियां मिलने पर नोटिस तथा तीन दुकानों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि स्टॉक व वितरण रजिस्टर में प्रतिदिन मिलान होना चाहिए। निर्धारित दरों पर खाद की बिक्री की जाए। प्रशासन की अचानक की गई कार्रवाई से खाद, बीज व कीटनाशक दुकानों में हड़कंप मचा रहा।