फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dabish in search of the accused of taking the teenager

Auraiya News: किशोरी को ले जाने का मामला, आरोपियों की तलाश में दबिश, सीओ ने ग्रामीणों से जुटाई जानकारी

Thu, 23 Feb 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 23 Feb 2023 12:32 AM IST
सार

अयाना कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ माह पहले गायब हुई किशोरी के मामले में पुलिस अभी भी आरोपियों से दूर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन
Dabish in search of the accused of taking the teenager
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के अयाना कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ माह बाद भी किशोरी का पता न चलने पर पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। हालांकि आरोपी हाथ नहीं आए हैं। वहीं, सीओ ने भी गांव पहुंचकर परिजनों से किशोरी के से जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी किसान ने तीन जनवरी को अयाना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 29 दिसंबर को ऐमा सेंगनपुर निवासी कल्लू व दो अज्ञात लोग उसकी 17 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गए। एक जनवरी तक बेटी के न आने पर आरोपियों के घर जाकर शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर असगर, सोनू, रिजवान, अफसाना, करिश्मा, मंसूर खां ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस किशोरी का अभी तक पता नहीं लगा सकी है। बुधवार को सीओ अजीतमल भरत पासवान व थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने पीड़ित के घर पहुंचकर किशोरी के संबंध में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के ऐमा सेंगनपुर स्थित एक घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। मामले में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed