{"_id":"62e42c35b6798633495d4b06","slug":"current-landed-in-tin-shed-couple-scorched-husband-dies-auraiya-news-knp710194198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टिन शेड में करंट उतरा, दंपती झुलसे, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टिन शेड में करंट उतरा, दंपती झुलसे, पति की मौत
Sat, 30 Jul 2022 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:21 AM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में घर के दरवाजे पर पड़ी टिन शेड में करंट उतरने से दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ देर बाद ही पति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती रामबेटी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
विस्तार
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ममरेजपुर आल में घर के दरवाजे पर पड़ी टिन शेड में अचानक करंट उतर आने से दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में पति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी का गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम चार बजे के करीब ममरेजपुर आल गांव निवासी रुस्तम सिंह (65) घर के बाहर पड़ी टिनशेड ठीक कर रहे थे। उनकी पत्नी रामबेटी भी टिन शेड ठीक करने में हाथ बंटाने लगी। इसी दौरान अचानक टिन शेड में करंट उतर आया। रुस्तम सिंह एवं रामबेटी को करंट से तड़पते देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौडे और किसी तरह दोनों को टिनशेड से अलग किया।
विज्ञापन
गांव के ही गिरीश चंद्र एवं शिक्षक अमित कुमार सिंह एंबुलेंस से झुलसे पति, पत्नी को दिबियापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने रुस्तम सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव पाता की गोशाला में गोसेवक था। घटना के वक्त रुस्तम सिंह का बड़ा बेटा राजेश अपनी पत्नी के साथ खेतों में धान की रोपाई के लिए गया था।
विज्ञापन
जबकि छोटा बेटा दिलीप कुमार गाजियाबाद में शटरिंग का काम करता है। घटना के बाद दोनों बेटों को सूचना दे दी गई है। हालांकि देर शाम तक दोनों बेटे एवं परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर नहीं पहुंचे हैं। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि घर के पास से केबल निकला है, शायद उसी से करंट टिन शेड में आया होगा। डाक्टरों ने फफूंद व दिबियापुर पुलिस को सूचना दी है। थानाध्यक्ष फफूंद राकेश शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है।