फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

दूसरे के काम आने वाला व्यक्ति नारायण के समान: सतीश

Mon, 11 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। जो व्यक्ति दूसरे के काम आता है, वह भगवान के समान होता है। यह बात आचार्य सतीश अवस्थी ने गांव करमपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन के प्रवचन में कही। आज के प्रसंग में उन्होंने अच्छे और बुरे क्षणों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

आचार्य सतीश अवस्थी ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने जीवन में सदैव अच्छे कार्य करता है एवं हमेशा ही मानव जाति के उत्थान के लिए सेवाओं के प्रकल्पों को जारी रखता है तो वह पृथ्वी पर रहते हुए भी नारायण के समान होता है। मनुष्य में धार्मिक प्रवृत्ति का होना जरूरी है। इससे उसके उद्धार के साथ दूसरों का उत्थान होता है। हमें मानव जीवन किस लिए मिला है, इस बात को समझना होगा। क्योंकि देवता भी पृथ्वी लोक पर जन्म लेने के लिए तरसते हैं।
विज्ञापन

व्यक्ति को जीवन पीड़ा भोगने के लिए मिला है। उसके जीवन में अच्छे-बुरे दोनों क्षण आते हैं। यदि व्यक्ति अच्छे क्षणों का सदुपयोग करता है, तो वह भवसागर से पार हो सकता है। आचार्य ने आगे बताया कि यदि हम मधुमक्खी के छते से शहद लेने का प्रयास करते हैं तो वह डंक मारकर कष्ट पहुंचाती है, लेकिन शहद प्राप्त करने की लालसा हमारे मन में जरूर रहती है। इसी प्रकार कथा का रसपान करने के लिए भी व्यक्ति को कष्ट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed