फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowds thronged trains, pushing and shoving to get on and off coaches.

Auraiya News: ट्रेनों में उमड़ रही भीड़, बोगी में उतरने-चढ़ने में धक्का-मुक्की

Mon, 27 Oct 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 27 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged trains, pushing and shoving to get on and off coaches.
फोटो-09- धक्का मुक्की के बीच ट्रेन पर चढ़ते उतरते यात्री। संवाद
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर आने और जाने वाली ट्रेनों में भीड़ हो रही है। गाड़ी से उतरने व चढ़ने के दौरान लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। यात्रियों को असुविधा व दुर्घटना से बचाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ जवानों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दीपावली त्योहार के बाद लोगों के कार्यस्थलों पर लौट रहे हैं। वहीं छठ पर्व होने से यात्रियों की बहुतायत में आवाजाही बढ़ी है। ज्यादातर यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेनों से सफर कर रहे हैं। इन दिनों सर्वाधिक भीड़ गोमती एक्सप्रेस, अलीगढ़ सुपरफास्ट मेमू, इंटरसिटी सुपरफास्ट व पैसेंजर ट्रेनों में हो रही है। यात्रियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें फफूंद स्टेशन पर न रोके जाने से समस्या हो रही है। त्योहार के बाद एवं छठ पूजा को लेकर यात्रियों की स्टेशन पर भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

ट्रेनों के आने पर उतरने और सवार होने वाले यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की से विवाद की स्थिति हो रही है। पहले से यात्रियों से भरी ट्रेन में सीट पाने के कोशिश में लोग जल्दबाजी दिखा रहे हैं। सोमवार को गोमती, अलीगढ़ सुपरफास्ट, पैसेंजर ट्रेन व आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री बोगी से उतरने और सवार होने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। हालांकि सुबह साढ़े 8 और 10 बजे तक बड़ी संख्या में यात्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। शाम को ट्रेनों का समय होने पर चार बजे के बाद भीड़ शुरू लगती है। यात्रियों ने बताया कि लगभग सभी ट्रेनों में भीड़ है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इटावा स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। फफूंद स्टेशन के लिए उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जाएगा।

----
अवध एक्सप्रेस पांच तो गोमती पहुंची पौन घंटे लेट
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के सफर को मुश्किल बना रही है। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आने के इंतजार में घंटों बैठ रहे। सोमवार को अवध एक्सप्रेस रात 2:45 मिनट के स्थान पर पांच घंटे लेट पहुंची जबकि गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट मेमू आधा घंटा, कानपुर सेंट्रल से इटावा व नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 45-45 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं कानपुर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटा व फफूंद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर 30 मिनट लेट रवाना हुई। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के देरी से आने के चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed