फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers hold goat thieves

बकरी चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना

Sun, 07 Aug 2016 11:23 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 07 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers hold goat thieves
नंगल में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के धर्मपुर ज्ञानी में बाग के पास चर रहीं बकरियों को चोरी कर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इनकी धुनाई करने के बाद पुलिस को साैंप दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बेला क्षेत्र के धर्मपुर ज्ञानी निवासी सुभाष चंद्र पुत्र किशुन दयाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सहायल-याकूबपुर रोड पर कलेक्टर के बाग के पास बकरियां चरा रहे थे। तभी याकूबपुर की तरफ से एक ओमिनी वैन याकूबपुर की दिशा में सड़क पर खड़ी हो गई। वैन से तीन अज्ञात व्यक्ति उतरे। इनमें से एक व्यक्ति ने बाग के पास चर रहीं बकरियों में एक बकरी को उठाकर गाड़ी में डाल लिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर  देखा तो एक बकरी याकूबपुर की ओर जाती गाड़ी में दिखाई दी।
विज्ञापन


इस पर तुरंत  याकूबपुर व भारापुर के ग्रामीणों को फोन से सूचना दी। सूचना पर दोनों गांवों के लोग सतर्क  हो गए।  भारापुर के लोगों ने बकरी चोरी कर ले जा रही वैन को  रोक लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम नीलेंद्र पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सहायल, रामजी पांडेय पुत्र राकेश पांडेय निवासी मुगरिया सहायल, नरायन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी मुगरिया सहायल बताया। इसी दौरान बकरी मालिक सुभाष भी बाइक से मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इनके पास मौजूद बकरी को पहचान लिया। इस पर ग्रामीण इन युवकों को पीटने लगे।  बाद में पुलिस को बुलाकर तीनों युवकों को सौंप दिया। बकरी मालिक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed