{"_id":"9623c9392c47f60611fc6432b432298b","slug":"two-men-thrashed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दो युवकों को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने दो युवकों को रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
कस्बा सहार में गिट्टी भरे ट्रक ने सड़क किनारे जा
विज्ञापन
रहे दो युवकों को रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा
गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। देर शाम
उसकी भी मौत हो गई।
उधर, हादसा होते देख घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने क्लीनर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की लापरवाही के चलते क्लीनर पुलिस चौकी से भाग निकला। जानकारी होने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर चार घंटे बाद जाम खुलवाया।
ग्राम जिंदपुर निवासी इंद्रजीत पुत्र सुरेशचंद्र साथी यतेंद्र कुमार पुत्र मंगली प्रसाद के साथ किसी कार्य से पैदल जा जा रहा था। सहार गांव के बाहर पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। देर शाम उसकी भी मौत हो गई। हादसा होते देेख घटनास्थल पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। चालक तो भाग निकला, किंतु क्लीनर को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठा क्लीनर पुलिस चौकी से भाग गया।
क्लीनर के भागने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो पुलिस चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया और शव औरैया-कन्नौज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
मामला बढ़ता देख चार थानों की पुलिस को बुलवाया गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, यतेंद्र की मौत की खबर लगी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने फिर से औरैया-जालौन मार्ग जाम कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था।