फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   twenty thousand extracted from the woman's account

टप्पेबाज ने महिला के खाते से बीस हजार निकाले

Thu, 29 Sep 2016 12:11 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 29 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
twenty thousand extracted from the woman's account
पटियाला पुलिस ने पकड़ी ठग महिला एएसआई - फोटो : अमर उजाला
टप्पेबाजाें ने महिला से एटीएम कार्ड अपडेट करने के नाम पर 16 अंकों का नंबर पूछ लिया। इसके बाद खाते से बीस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने  मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बुधवार को पति के साथ कोतवाली पहुंचीं किरन देवी पत्नी गंगाराम ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात नंबर से मोबाइल पर काल आई। कॉलर ने एटीएम कार्ड अपडेट करने के नाम पर एटीएम कार्ड पर लिखा 16 अंकों का नंबर पूछा। कॉलर को कार्ड पर लिखा नंबर बता दिया।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने से हुई। खाते में दर्ज मोबाइल नंबर वाला फोन पति गंगाराम के पास था। मैसेज पढ़ते ही उन्होंने फोन कर रुपये निकाले जाने की बाबत पूछा। रुपये निकालने से मना करने पर पति ने टोल फ्री नंबर पर फोन कर एटीएम कार्ड लॉक करवाया। गंगाराम ने बताया कि पत्नी के खाते में 28 हजार रुपये थे। टप्पेबाज ने बीस हजार रुपये निकाल लिए। एटीएम  कार्ड तत्काल लॉक करा देने से खाते में आठ हजार रुपये बच गए। किरन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के नंबर पर आई काल के नंबर की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed