{"_id":"58fba63b4f1c1be6398b5a96","slug":"throat-collapsed-in-a-thunder-the-death-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर में गमछा उलझने से गला कसा, युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्रेसर में गमछा उलझने से गला कसा, युवक की मौत
औरैया
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
-रोते बिलखते परिजन व मौजूद महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव नगला पतु में शुक्रवार की सुबह गेहूं काटते समय युवक का गमछा थ्रेसर में फंस गया। गला कसने से वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन फानन में थ्रेसर बंद किया। युवक को पीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
अछल्दा निवासी अवधेश यादव (23)पुत्र अवनीश कुमार के खेत पैतृक गांव नगला पतु में हैं। अवधेश तीन दिन से खेतों पर गेहूं की कटाई कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब चार बजे अवधेश परिजनों के साथ थ्रेसर से गेहूं काटने गया था।
अवधेश अपने गले में गमछा डाले था। गेहूं निकालते समय गमछा थ्रेसर के पटे में उलझ गया। इससे गले में फंदा कसता चला गया। युवक वहीं तड़पने लगा। इसी बीच परिजनों की युवक पर नजर पड़ी। उन्होंने थ्रेसर बंद किया।
विज्ञापन
थ्रेसर बंद करते ही युवक बेजान होकर गिर पड़ा। परिवारीजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक परिवार सहित अछल्दा में रहता था। खेती व पशुपालन से परिवार की गुजर होती थी। हादसे से मृतक की पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल था।