फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The cow at the farm at the foot hit the ax, Furore

खेत में गई गाय के पैर में मारा कुल्हाड़ी, हंगामा

Sat, 20 Aug 2016 11:34 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 20 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The cow at the farm at the foot hit the ax, Furore
मौके पर पहुंची पुलिस के सामने आक्रोश जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उदईपुर गांव में खेत में गई गाय के पैर में किसी ने कुल्हाड़ी मार दी। इससे उसका पैर लहूलुहान हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर गाय पालक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुल्हाड़ी मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान सौरिख मार्ग जाम रहा। बाद में एरवाकटरा पुलिस ने गाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के सौरिख थानाक्षेत्र के गांव नगला धरमाई निवासी होरीलाल यादव अपनी गाय चरा रहे थे। चरते हुए गाय नदी पार करके सीमावर्ती गाव औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उदईपुर में चली गई। गुस्साए खेत मालिक ने गाय के पैर में कुल्हाड़ी मार दी। कुछ देर बाद होरीलाल गाय को तलाशते हुए खेत में पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिली। इस पर उन्होंने खेत मालिक से विरोध जताया। दोनों में विवाद हुआ। गाय को जख्मी करने की सूचना पर नगला धरमाई के दर्जनों ग्रामीण डीसीएम से भरकर मौके पर आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने सौरिख मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एरवाकटरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसआई तेजराज सिंह के मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और भड़क गए। इसके बाद सौरिख पुलिस भी मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद एरवाकटरा पुलिस ने गाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं होरीलाल की तहरीर पर एरवाकटरा पुलिस ने उदईपुर गांव के कमलेश कठेरिया, मुनीश कठेरिया व सत्तार खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गांव के लोग हुए एक -दूसरे पर हमलावर
गाय को कुल्हाड़ी मारने की जानकारी मिलते ही नगला धरमाई और उरईपुर के लोग एक-दूसरे के विरोध में उतर गए। संयोग से समय से पुलिस पहुंच गई और टकराव टल गया।
ग्राम नगला धरमाई निवासी होरीलाल यादव की गाय अरींद नदी पार कर ग्राम उदईपुर जा पहुंची। वहां कुछ लोगों ने गाय को घेरकर उस पर हमला बोल पर बुरी तरह घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर नगला धरमाई समेत आस-पड़ोस के गांवों के तमाम लोग लामबंद हो गए और वे मौके पर जा पहुंचे। यहां के तमाम ग्रामीणों के एकजुट होते देख उस तरफ से भी लामबंदी हो गई। संयोग से एरवा कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे टकराव टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed