Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On the night of Diwali, fires broke out at more than 50 locations across the district; fire engines remained on the move throughout the night.

Ghaziabad News: दीपावली की रात जिले में 50 से अधिक स्थानों पर लगी आग, रातभर दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the night of Diwali, fires broke out at more than 50 locations across the district; fire engines remained on the move throughout the night.

विज्ञापन
साहिबाबाद ( गाजियाबाद)। दीपावली की रात आतिशबाजी के बीच जिलेभर में आग की घटनाओं ने दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ा दीं। जनपद में अलग-अलग 50 से अधिक स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली। हालात ऐसे रहे कि एक आग को बुझाया और दूसरी की सूचना मिलती रही। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां रातभर एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ती रहीं। सबसे अधिक घटनाएं आवासीय सोसायटियों में हुईं, जहां 30 से अधिक फ्लैट आग की चपेट में आए। इसके अलावा फैक्टरियों, औद्योगिक इकाइयों, कबाड़ के गोदामों और खाली प्लॉटों के कूड़े में भी आग लगी।
दमकल विभाग के अनुसार, आठ नवंबर की रात 12 बजे तक जिले में आग लगने की कुल 50 घटनाओं की सूचना मिल चुकी थी। फायर सर्विस की विभिन्न यूनिटों ने लगातार मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम रातभर अग्निशमन कार्य में जुटीं रही। कई जगह आग लगने की वजह आतिशबाजी से निकली चिंगारी होने की आशंका जताई गई, हालांकि सभी घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। साहिबाबाद क्षेत्र में दीपावली की रात दो बड़ी घटनाएं हुईं। वैशाली सेक्टर-1 स्थित एक्सप्रेस ग्रीन सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी चार कारें आग की चपेट में आ गईं। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे सूचना मिलने पर तीन दमकल टैंकर मौके पर भेजे गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में होंडा सिटी, एक्यूवी 400, ग्रैंड विटारा और स्कोडा कार जल गईं। वहीं, इंदिरापुरम में रात करीब दो बजे शिव दा ढाबा नाम के होटल में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग से होटल में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। प्रारंभिक तौर पर पटाखों की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

---------
जीएच-7 की दसवीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी में रविवार को दसवीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। फ्लैट से धुआं और लपटें उठती देखकर सोसायटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटिंग सिस्टम और दमकल कर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी, उसमें उस समय कोई मौजूद नहीं था। फ्लैट बंद होने के कारण आग अंदर ही फैलती रही। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग किसी पटाखे के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed