{"_id":"6af21d8146dfecb12301b44d","slug":"sister-in-law-and-her-husband-who-had-come-to-help-with-care-snatched-away-the-newborn-son-bareilly-news-c-4-bly1015-1004749-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देखभाल करने आई ननद और ननदोई ने हड़प लिया नवजात बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देखभाल करने आई ननद और ननदोई ने हड़प लिया नवजात बेटा
Tue, 10 Nov 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। ननद और ननदोई महिला के नवजात पुत्र को पालने के बहाने अपने घर ले गए, फिर उसे लौटाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि ननद व ननदोई बच्चे को लौटाने के एवज में तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
हजियापुर निवासी आफरीन ने बताया कि 16 अगस्त 2025 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अरसलान है। प्रसव के बाद आफरीन का स्वास्थ्य खराब हो गया। इस कारण वह बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रही थीं। इस बीच किला छावनी निवासी ननद शबाना और ननदोई शाहिद अस्पताल में देखने आए और अरसलान को पालने के बहाने घर ले गए। ननद शबाना ने कहा कि तुम अस्पताल से घर आओगी तो बच्चा लौटा दूंगी। इसके दोनों टालमटोल करने लगे। आफरीन के पति शबाना के घर गए तो उन्हें पीटकर भगा दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि शबाना उनके बेटे की देखभाल नहीं करती है। 30 अक्तूबर को वह लोग शबाना के घर अरसलान को लेने गए थे, तभी वहां मौजूद शबाना, शाहिद, गुड्डू और नफीसा ने उनकी पिटाई कर दी। गुड्डू ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और पिटाई की। अरसलान को लौटाने के बदले ये लोग तीन लाख रुपये मांगने लगे। जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि विवेचना में बच्चे के स्वामित्व की पड़ताल की जाएगी।