फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Suicide by hanging from self-indulgence

आत्मग्लानि से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 21 Jan 2019 11:30 PM IST
auraiya Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 21 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Suicide by hanging from self-indulgence
मृतक सोनू फाइल फोटो - फोटो : amarujala
फफूंद (औरैया)। आत्मग्लानि से परेशान एक युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें पिता के आंसू का जिक्र है। युवक को कुछ घंटे पहले ही पिता फफूंद थाने से इस शर्त पर छुड़ाकर लाया था कि वह उसे उसकी बुआ के घर भेज देगा। परिजनों ने थाने में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया है।
विज्ञापन

  फफूंद थाना क्षेत्र के गमनामऊ गांव में सोमवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक आम के पेड़ से कृष्णकांत उर्फ सोनू (40) पुत्र राकेश तिवारी का शव लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 घटना के संबंध में पिता राकेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि सोनू ट्रक में हेल्परी करता है। वह अविवाहित है। पिता राकेश तिवारी के मुताबिक सोनू को गांव का ही एक युवक शनिवार को सल्हापुर स्थित जनता इंटर कालेज में चलने की बात कहकर घर से बुला ले गया था। वहां पहुंचने पर कालेज के प्रधानाचार्य ने फफूंद पुलिस से शिकायत कर सोनू को पकड़वा दिया था। जानकारी होने पर शनिवार को वह थाने गया तो पुलिस ने उसे छोड़ने से मना कर दिया था। रविवार दोपहर वह फिर थाने पहुंचा और पुलिस से पुत्र को छोड़ने की आरजू की। जिस पर थाना पुलिस ने सोनू को बाहर भेजने की बात कहकर उसे छोड़ दिया था। पिता ने यह भी बताया कि सोनू को लेकर किसी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर सोनू इतना व्यथित हुआ कि उसने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर अपने वीडियो की एक पोस्ट भी डाली थी। जिसमे वह पिता की आंखों में पहली बार आंसू का जिक्र करके आत्मग्लानि महसूस कर रहा था। पिता का कहना है कि संभवत: आत्मग्लानि के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
 इधर जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामचंद्र राठौर ने बताया कि मृतक के गांव की ही एक लड़की कालेज में इंटरमीडिएट में पढ़ती है। उसने शनिवार को युवकों के कॉलेज में घुसकर परेशान करने की शिकायत की थी। उन्होंने फफूंद पुलिस को फोन किया उस दौरान एक युवक भाग निकला जबकि सोनू को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई थी। हालांकि उनके द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।  थानाध्यक्ष फफूंद दिनेश कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, मृतक सोनू के पिता ने भी पुत्र के आत्महत्या किए जाने की बात कही है।  रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

इनसेट  
सोनू के बाएं हाथ में बंधी थी पन्नी
फफूंद (औरैया)। सोनू प्लास्टिक की नई रस्सी के फंदे पर पेड़ पर लटका हुआ था। उसके बाएं हाथ पर लगभग आधा मीटर से अधिक प्लास्टिक रोल की पन्नी बंधी हुई थी। घटनास्थल पर खुला हुआ ब्लेड भी पड़ा हुआ था। पशुओं के जुएं आदि मारने वाली दवा बुटोक्स की भी दो खाली शीशियां और एक पानी की प्लास्टिक बोतल खाली व एक बोतल आधी कटी हुई भी वहां पड़ी हुई थी जिसमे कुछ द्रव भरा हुआ था। पुलिस ने सभी चीजों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed