{"_id":"5793bf694f1c1bac59c4c540","slug":"steal-cash-and-goods-in-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगाकर नगदी व सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में सेंध लगाकर नगदी व सामान चोरी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में हाईवे पर स्थित दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने नगदी सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। चोरी की सूचना पर दुकानदार व उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
ग्राम जनेतपुर में परचून की दुकान चलाकर गुजर बसर कर रहे आनंद सिंह पुत्र बैजनाथ की माली हालत ठीक नहीं है। इनकी दुकान में चोरों ने शुक्रवार की रात सेंध लगाकर नगदी सहित हजारों रुपये सामान चोरी कर लिया। आनंद सिंह ने बताया कि वह उधारी पर सामान लेकर दुकान की आमदनी से परिवार का पेट पाल रहे थे। चोरी से एक दिन पहले ही लगभग सात हजार रुपये का सामान उधार लिया था। गोलक में बिक्री के तीन हजार रुपये रखे हुए थे। इन्हें चोरों ने पार कर दिया। इसके अलावा दुकान में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, नमकीन, पान मसाला, साबुन, तेल, दालें भी ले गए। दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही आनंद सिंह की पत्नी व बेटी दुकान पर पहुंचे।
यह खाली दुकान को देखकर रो पड़े। इन्होंने बताया कि इसी दुकान की कमाई से परिवार की गुजर हो रही थी। चोरी में दुकान से लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बेटी की पढ़ाई के लिए किताबें भी खरीदनी थीं। अब उनके पास फूटी कौड़ी भी नहीं बची है। ऐसे में बेटी की पढ़ाई रुक जाएगी। चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।