{"_id":"58581d1a4f1c1b1e64e393bf","slug":"raw-alcohol-was-below-the-hardened-plaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के प्लास्टर के नीचे मिली कच्ची शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पक्के प्लास्टर के नीचे मिली कच्ची शराब
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पक्के प्लास्ट के नीचे दबी शराब की मटकियां तोड़ते सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पछैया बस्ती में सोमवार कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी दी। इस दौरान सैकड़ों लीटर लहन और शराब बरामद की। छापे की भनक पाते ही कारोबार को करने वाले लोग भाग निकले। एक दर्जन से अधिक घरों में पुलिस ने शराब की भट्टियां तोड़ीं। शराब बनाने के उपकरणों को जब्त किया। कई घरों में तो पक्के प्लास्टर के नीचे लहन व शराब छुपी मिली।
पछैया बस्ती में छापेमारी के दौरान पुलिस के आने की खबर फैलते ही अवैध शराब कारोबार करने वाले लोग घरों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस के हत्थे शराब बनाने वाला कोई नहीं चढ़ सका। छापेमारी टीम ने बस्ती के घरों में घुसकर अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों में लगे ताले भी तोड़े। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को पक्के प्लाटरों और ईंटों के ढ़ेर के नीचे कच्ची शराब के मटके दबे मिले। उनको फोड़कर उसमें भरी शराब व लहन को नष्ट किया।
कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान 1800 लीटर लहन को नष्ट किया गया। जबकि दर्जनों घरों में संचालित हो रही शराब की भट्टियों को तोड़ा गया और शराब बनाने के उपकरणों को बरामद किया गया है। इसके साथ ही 300 लीटर शराब भी बरामद की गई है। बताया कि जिन मकानों से शराब बरामद हुई है उन मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े पांच शराबी
सहायल थाने के एसआई बलवीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम उपरेंगा निवासी पदम सिंह पुत्र अमनलाल राजपूत को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गोपालपुर बंबा पुलिया से वीरेश पुत्र सियाराम निवासी गोपालपुर को 75 क्वाटर देशी शराब के साथ पकड़ा। थाना फफूंद के एसआई मो. शाकिर ने पतरा पुलिया के पास गोलू पुत्र घसीटे निवासी खानपुर को 60 लीटर कच्ची शराब ले जाते गिरफ्तार किया।
अजीतमल कोतवाली के एसआई शैलेंद्र कुमार ने ब्लाक रोड पर अंगद पुत्र मुंशीलाल लोधी निवासी मोइनुद्दीनपुर को 50 लीटर देशी शराब के साथ दबोचा। वहीं अजीतमल कोतवाली के ही एसआई मंजीत दयाल ने अरविंद दोहरे पुत्र ब्रह्मादीन निवासी ग्राम चंदनापुर को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक मकान के पीछे शराब भट्टी चलाता था। ग्राम रसूलपुर में रामप्रसाद उर्फ भूरे पुत्र अयोध्या प्रसाद के यहां मकान में पांच लीटर शराब, 40 लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण बरामद किये।