फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One lakh stolen from closed house of bank cashier

बैंक कैशियर के बंद घर से एक लाख की चोरी

Mon, 16 Jul 2018 11:35 PM IST
बैंक कैशियर के बंद घर से एक लाख की चोरी
बैंक कैशियर के बंद घर से एक लाख की चोरी Updated Mon, 16 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
One lakh stolen from closed house of bank cashier
कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र में 24 घंटे में दूसरी चोरी की घटना हो गई। शनिवार रात हुई चोरी का अभी पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि रविवार रात चोरों ने एक और घर को निशाना बना लिया। बैंक हेड कैशियर के बंद घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नगदी सहित एक लाख का माल पार कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

मूल रूप से लखनऊ निवासी रवि रस्तोगी बिधूना स्थित सेंट्रल बैंक में हेड कैशियर हैं। वह कस्बे के गांधीनगर में निजामुद्दीन के मकान में किराये पर रहते हैं। दो दिनों की छुट्टी के कारण वह शनिवार को लखनऊ चले गए। रविवार रात चोर उनके घर की खिड़की के जंगले तोड़कर अंदर गए। इसके बाद कमरे के ताले तोड़कर अंदर रखी सोने की अंगूठी, सात हजार रुपये और महंगी घड़ी समेत लगभग एक लाख का सामान ले गए। बगल के कमरे में मकान मालिक का टीबी, पंखा, बर्तन आदि रखे थे, जिसे चोर समेट ले गए। सोमवार सुबह रवि जब लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिए। यही नहीं चोर कस्बा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख विमलेश शाक्य के घर के  मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन किरायेदार होने के कारण भाग निकले।
विज्ञापन

सीओ भाष्कार वर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीमें संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।

इनसेट---
इन चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
- रूरूगंज चौकी क्षेत्र के सोहनी गांव में शैलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर के यहां लगभग नौ लाख रूपया की चोरी।
-  भरामल में विनोद कुमार के घर से एक लाख रुपये चोरी हुए।
- बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में देवेंद्र के घर से डेढ़ लाख की चोरी।
- भिखरा में रघुराज सिंह के घर से लगभग एक लाख की चोरी।
- कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर में व रूरूगंज से लगभग दो लाख के बकरे चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed