{"_id":"591de8984f1c1bd520f244b4","slug":"misdeeds-from-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 19 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि वह थाने गई मगर उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। बुधवार रात एसपी के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि 12 मई को वह घर में अकेली थी। रात को करीब दस बजे गांव के ही आनंद कुमार व सरनाम सिंह तथा दो अन्य अज्ञात उसके घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने लगे।
महिला के चीखने पर एक आरोपी ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर चारों ने बारी बारी रेप किया। पीड़िता ने बताया कि वह दूसरे दिन फफूंद थाने पहुंची मगर उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। एसपी ने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात पर रेप का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष फफूंद अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि उनके सामने महिला थाने नहीं आई थी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अगर जांच में मामला सही पाया गया तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।