{"_id":"57decf0e4f1c1b223aa82526","slug":"lawyer-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर वकील को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर वकील को लूटा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती एक्सप्रेस से इलाहाबाद जा रहे वकील को जहरखुरानों ने फिरोजाबाद से इटावा के बीच कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। यात्रियों की मदद से फफूंद में उतरे वकील को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वकील का कहना है कि जहरखुरानों ने उसकी जेब में रखे 18 हजार रुपये व मोबाइल पार दिया।
मुहम्मदाबाद अछल्दा निवासी सोमदेव दीक्षित अपने पिता अरविंद कुमार दीक्षित के साथ इलाहाबाद में वकालत करते हैं। नियमित तौर पर वह अपने क्लाइंटों के काम से फिरोजाबाद और अन्य स्थानों पर आते-जाते हैं। वह शुक्रवार शाम इलाहाबाद से फिरोजाबाद गए थे। शनिवार को पूरे दिन फिरोजाबाद रुकने के बाद गोमती एक्सप्रेस से इलाहाबाद लौट रहे थे। सोमदेव के अनुसार उन्होंने फिरोजाबाद में वेंडर से खाने पीने का सामान लिया और ट्रेन में बैठ गए। गोमती एक्सप्रेस के जिस कोच में वह बैठे थे। वहीं पास में बैठे युवकों ने कोल्डड्रिंक उन्हें दी।
काफी मना करने के बावजूद भी युवकों ने उन्हें कोल्डड्रिंक पिला दी। बताया कि इटावा तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें बेहोशी छाने लगी। जब ट्रेन फफूंद में रुकी तो वह यात्रियों की मदद से फफूंद में उतर गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। रात में उनके पिता के मित्र बैंक कर्मी श्यामसुंदर उन्हें अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि जहरखुरान उनकी जेब में पड़े 18 हजार रुपये निकाल ले गए हैं। मोबाइल भी नहीं मिला है। शाम को चचेरे भाई प्रहलाद के साथ वह तूफान एक्सप्रेस से इलाहाबाद चले गए। जीआरपी चौकी फफूंद पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।