फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband's murdered to pooja

पति ने ही निकला पूजा का कातिल

Mon, 24 Oct 2016 11:30 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 24 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Husband's murdered to pooja
muder
दूसरी शादी में रोड़ा बनने पर पति ने पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र के अटसू में अर्धनग्न हालत में मिली युवती के शव का है। युवती ने इसी साल चुपचाप प्रेमी से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी थी। लेकिन वह उसे अपनाना नहीं चाहता था।  मृतका की मां ने मामले का खुलासा करते हुए दिबियापुर निवासी पति, उसके भाई और दोस्तों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


शनिवार शाम कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अटसू में एक युवती का शव मिला था। जिसकी पहचान पास में ही रहने वाली पूजा पुत्री कन्हैया सिंह राजपूत के रूप में हुई थी। ग्रामीण रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी। इधर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतका की मां श्रीदेवी ने बताया कि उसकी बेटी ने इसी साल जोरन पुर्वा व हाल निवासी दिबियापुर सुनील राजपूत पुत्र गोविंद सिंह उर्फ  मुन्नू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जब उन लोगों को पता चला तो मामला सजातीय होने के कारण वह राजी हो गए। इसके बाद सुनील के परिजन उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। वह शादी तोड़ने का दबाव बना रहे थे। वह कानपुर वाले मकान पर भी आए थे। उन्होंने पूजा को रास्ते से हटाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


विगत 17 अक्टूबर वह अपने बेटी के साथ कानपुर से अटसू स्थित अपने मकान पर आई थी। 18 अक्टूबर को वह लौट गई। जबकि पूजा अकेली अटसू वाले घर पर थी। 21 अक्टूबर पूजा की मां से बात हुई। इसके बाद फोन बंद बताने लगा। मृतका की मां ने बताया कि पूजा की हत्या सुनील ने अपने भाई अरुण व दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में सीओ नरेश सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम में अभी गला दबने और चोटों के कारण मौत होनी पाई गई है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की दबिश दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed