{"_id":"5921da074f1c1b4273536190","slug":"cash-and-mobile-robbery-youth-thrown-into-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी और मोबाइल लूट युवक को नहर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगदी और मोबाइल लूट युवक को नहर में फेंका
अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 21 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
bike loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात साइकिल से कखावतू गांव जा रहे एक युवक से बाइक सवार युवकों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। फिर युवक को नहर में फेंक दिया। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाला और एक आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। शनिवार की रात लगभग आठ बजे ग्राम कखावतू निवासी युवक पुनीत साइकिल से अपने घर गांव कखावतू जा रहा था। जैसे ही उसकी साइकिल बरमूपुर नहर पुलिया पर पहुंची।
तभी पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया। लुटेरों ने उसके पास मिले पांच सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद पुनीत को नहर में फेंक दिया। पानी में गिरने के बाद युवक चिल्लाने लगा। तभी वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने युवक को निकाला और अन्य बदमाशों की तलाश में दौड़े। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 को आरोपी को सौंप दिया। इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी रसूखदार है। इसके चलते पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।
पीड़ित की ओर से दी तहरीर पर भी कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि एक मामला आया है। पीड़ित बताए जा रहे युवक के दोस्त ने ही उसका मोबाइल लूट लिया था। जांच की जा रही है। लेकिन इसमें पकड़े गए आरोपी को पुलिस की तरफ से छोड़े जाने की बात सरासर गलत है।