{"_id":"427f3e944ad9151e1fde45331313c01d","slug":"body-was-found-in-the-nala-agriculture-protection-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाले में मिला कृषि रक्षा अधिकारी का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला कृषि रक्षा अधिकारी का शव
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राहतपुर नहर नाले में रविवार को कानपुर देहात में तैनात कृषि रक्षा अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक बैग बरामद किया। इसमें पासबुक, डायरी और अन्य सामान मिला। इसके आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम राहतपुर नहर के नाले में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। नाले में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के लिए प्रयास किया। मृतक के पास रखे बैग की तलाशी की तो बैग से पुलिस ने पासबुक बरामद किया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वादान शाह निवासी राकेश कुमार वर्मा पुत्र बालकराम के रूप में की। पुलिस ने डायरी में लिखे नंबर से मृतक की पत्नी सुनीता को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही करीब एक घंटे बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनोज तिवारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने मृतक को जहर खिलाने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की देर रात तक गांव में चहल-कदमी रहती है, लेकिन तब तक कोई शव नहीं पड़ा था। मृतक राकेश कुमार वर्मा कानपुर देहात जनपद के माती
विज्ञापन
मुख्यालय में कृषि रक्षा अधिकारी के पद पर तैनात है।
एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। फिलहाल अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।